रॉबर्ट्सगंज: ओबरा तहसील में सर्वे कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, एडीएम न्यायिक ने दी जानकारी
ओबरा तहसील में सर्वे कानूनगो का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, डीएम ने किया निलंबित ओबरा तहसील से रिश्वतखोरी के आरोप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में सर्वे कानूनगो सूबेदार सिंह एक व्यक्ति से कथित तौर पर पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं,सूबेदार सिंह,को डीएम ने प्रथम दृष्टया दोषी पाकर निलंबित किया है।