सारंगढ़ के खाड़ाबांध तालाब में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच हजारों दीप प्रज्ज्वलित हुए तथा 10 हजार से अधिक आटे के दीपों का तालाब में प्रवाह किया गया।
जिलेभर के अमृत सरोवरों, मंदिरों, ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन, जनभागीदारी और विकसित भारत–2047 के संकल्प में सहभागिता निभाई।
अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिलेभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ संचालित होगा।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari