सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सारंगढ़ सहित जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा और जनसहभागिता का संदेश दिया।
जिला चिकित्सालय में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी, सीएमएचओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव एवं सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari