खटारा एंबुलेंस के भरोसे शामगढ़ और आसपास के लोगों की जिंदगी!
शामगढ़ में रेफर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली इस एंबुलेंस की हालत देखिए… इंजन खटर-पटर की आवाज कर रहा है, टायरों की हालत खराब नजर आ रही है और पूरी बॉडी भी बदहाल दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि ऐसी खटारा एंबुलेंस के भरोसे मरीजों की जिंदगी कितनी सुरक्षित है? यही एंबुलेंस दो दिन पहले भी करीब 2 घंटे देरी से पहुंची थी, ऐसा परिजनों का आरोप है। स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।