हमीरगढ़: नहर की बदहाली बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गंदा पानी घरों की नींव तक पहुंचा
हमीरगढ। कवि नगर स्टेशन क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण वार्डवासी लंबे समय से परेशान हैं। क्षेत्र में नहर के पानी की उचित निकासी नहीं होने से आसपास के घरों का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। पानी भरने के बाद नहर ओवरफ्लो हो जाती है, जिससे गंदा पानी आसपास के मकानों की नींव तक पहुंच रहा है।