हुसैनाबाद: पीपरडीह गांव की कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत
हुसैनाबाद प्रखंड के लोटनिया पंचायत के पीपरडीह गांव में पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक और साइकिल से आवागमन करने वालों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण मरीजों को