कासगंज: डीएम ने कलेक्ट्रेट पर 15वें वित्त आयोग के कार्यों की की समीक्षा
जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 15वें वित्त आयोग के तहत नगर निकायों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्य कराने के निर्देश दिए। नई नालियों में जाली लगाने और सभी नगर पालिकाओं में एचटीपीपी प्लांट स्थापित कराने पर भी जोर दिया गया।