बांधवगढ़: 5 दिन की लगातार बारिश से लबालब हुआ उमरार डैम, वेस्ट वियर से छलका पानी—नजारा देखने उमड़ी लोगों की भीड़
उमरिया जिले में बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर अब नदी-नालों में साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के चलते उमरिया का जीवनदायिनी उमरार डैम लबालब भर गया है और क्षमता के अनुरूप पानी पहुंचने के बाद वेस्ट वियर से पानी का बहाव शुरू हो गया है।वेस्ट वियर से गिरते पानी का विहंगम और मनोरम दृश्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है