मिर्ज़ापुर: अहमलपुर गांव में मैजिक वाहन से कुचलकर 10 वर्षीय बालक की हुई मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे कोतवाली देहात के अहमलपुर गांव में गांव से ही एक मैजिक गाड़ी निकल रही थी। इस दौरान अहमलपुर गांव के ही 10 वर्षीय बालक विशाल जो कि अपने घर के बाहर खेल रहा था मैजिक गाड़ी ने बालक को कुचल दिया जिसमें बालक की मौके पर मौत हो गई। ड्राइवर मैजिक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने शव को लेकर मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।