मिर्ज़ापुर: होर्डिंग लगाकर घर लौट रहे बाइक सवार बिजली के पोल से टकराए, हादसे में दो लोग हुए घायल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज में होर्डिग लगाकर घर लौट रहे बाइक सवार बिजली के खंभे में टकरा गए, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल दीनदयाल पुत्र दीनानाथ 18 वर्ष और रंजीत पुत्र फूलदेव 15 वर्ष शहर कोतवाली क्षेत्र के महूवरिया के रहने वाले हैं।