मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने तीन लोगों पर गोवा ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की एक गांव की विवाहिता ने तीन लोगों पर गोवा ले जाकर उसके साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुधवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। विवाहिता ने बताया कि 2 जून को वह मायके से मिर्जापुर दवा लेने आ रही थी कि विपक्षी बाइक पर बिठाकर दवा दिलाने का बहाना किया और ट्रेन से गोवा ले गया।