मिर्ज़ापुर: आजमगढ़ के जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के साथ अभद्रता पर कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में सिंचाई भाग के कर्मचारियों ने आजमगढ़ के जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग के साथ अभद्रता पर विशाल प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र सौंपकर मांग किया कि जिलाधिकारी आजमगढ़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश इंजीनियर संगठन के बैनर तले प्रदर्शन किया।