मिर्ज़ापुर: आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती, दौरों में बढ़ोत्तरी और निजीकरण के खिलाफ कलेक्ट्रेट में किया हल्ला बोल प्रदर्शन
कलेक्ट्रेट में बुधवार की सुबह 11:30 बजे आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती, बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी और निजीकरण के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता सुनील कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के रवैए से अब चुकी है।