जमुई: पत्नेश्वर चौक से मलयपुर पुलिस ने दो पिकअप से 18 मवेशी व 6 तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 2, 2024 पत्नेश्वर चौक से मलयपुर पुलिस ने दो पिकअप से 18 मवेशी व 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान भागलपुर जिले के खीरी बांध निवासी मोहम्मद सनवर और हुसेनाबाद निवासी मो.इमरान जबकि दूसरे वाहन पर सवार नवादा निवासी मो. फैजल कुरेशी,मो.मुजम्मिल, मो. शहवाज शामिल है। मलयपुर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में सफलता मिली है।