गोरौल: कटरमाला गांव में भाजपा नेताओं ने बच्चों के साथ मनाया केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का जन्मदिन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के 59 वीं जन्मदिन पर वैशाली लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 1 बजे दिन में गोरौल प्रखंड के कटरमाला गांव के महादलित टोला मे बच्चो के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया और गरीब बच्चों के बीच कॉपी कलम सहित अन्य पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर सोनु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे