गोरौल: कटरमाला गांव में शोक सभा: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय पुस्तकालय कटरमाला में सोमवार को 3 बजे दिन में आयोजित शोक सभा में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर वैशाली विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ई संजीव कुमार,प्रमुख मुन्ना कुमार,राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव, कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।