गोरौल: मध्य विद्यालय चकव्यास गोरौल में कार्यरत रसोईया मुन्नी देवी को विदाई सह सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चकव्यास गोरौल में कार्यरत रसोइया मुन्नी देवी के सेवा निवृत्त होने पर विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने अंगवस्त्र एवं उपहार देकर स्वागत किया।युथ तथा इको क्लब के अध्यक्ष गुंजा कुमारी ने बताया कि बच्चे इन्हें चाची दादी कह कर बुलाते थे।