गोरौल: गोरौल पुलिस ने आदमपुर में छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया
गुप्त सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने पुलिस बल के साथ 3 बजे दिन में आदमपुर गांव में छापेमारी कर लीची बगान में छुपाकर रखे 50 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी किया। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के रहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।