भभुआ: समाहरणालय में डीएम ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक की, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Bhabua, Kaimur | Apr 9, 2026 भभुआ समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर नगर निकायों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक में मानसून के दौरान जल जमाव की समस्या को रोकने के लिए डीएम द्वारा निर्देश दिए गए। सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई 15 मई तक अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए।