दमयंती नगर: रियाना में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
दमोह रियाना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और महिलाओं के साथ भी अभद्रता के आरोप लगे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूर