जमुई: सांसद के गोद में बैठे ग्रामीण ही सांसद का नहीं देखे चेहरा, आदर्श ग्राम पंचायत बटिया में नहीं हुआ विकास, पानी का है संकट
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत दहियारी आदर्श ग्राम पंचायत कई मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। यहां 10 वर्षों तक सांसद चिराग पासवान ने जिस गांव को गोद लिया आज गोद में बैठे वही ग्रामीणों ने सांसद का चेहरा आजतक नहीं देखा है। यहां तक कि आदिवासी समुदाय के लोग चिहरा देखना तो दूर सांसद का नाम भी नहीं जानते हैं। यहां पानी की भीषण संकट है।