जमुई: चौड़ीहा के पास बाइक दुर्घटना में एसआई हुआ घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य चौड़ीहा के पास बाइक दुर्घटना में सिकंदरा थाने के एक एसआई घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल एसआई की पहचान सिकंदरा थाने के जय नंदन बैठा के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि वह इलेक्शन ड्यूटी में मजिस्ट्रेट के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार की सुबह आ रहा था। तभी चौड़ीहा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।