बहादुरपुर: मुगिया घाट कोंचाडेम में करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम किया
मुगिया घाट कोंचाडेम पर एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार फुटेरा निवासी अभिषेक आदिवासी उम्र 22 वर्ष ने गुरुवार को शाम लगभग 7:30 बजे थाने में सूचना दी कि मुगिया घाट कोंचाडेम पर फुटेरा निवासी पुरषोत्तम आदिवासी उम्र 45 वर्ष की करंट लगने से मौत हो गई, उक्त प्रकरण में बहादुरपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है ।