पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर पुलिस बनकर सोना कारोबारी से ₹22.50 लाख की लूट, 2 बदमाश गिरफ्तार, ₹19 लाख बरामद
पटना जंक्शन पर सोना कारोबारी से 22.50 लाख रूपये की लूट हुई है। पुलिस बनकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना 29 दिसंबर की है। इस संबंध में कारोबारी धीरज कुमार ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद रेल पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया है। दोनों के पास से 19 लाख रुपए कैश बरामद किए गए हैं।