पटना ग्रामीण: तेज प्रताप यादव ने मां राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी, कहा- भगवान ने मां को भेजा है
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। ऐसे में गुरुवार की दोपहर 1:06 पर परिवार और पार्टी से बेदखल किए गए तेज प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई दी है। तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया X पर राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है, आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर दुआ और हर उस पल के पीछे आपकी ही साँस है।