पटना ग्रामीण: महावीर स्थान के बाहर 2 किमी तो पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाहर 500 मीटर तक भक्तों की लगी लंबी लाइन
नव वर्ष के मौके पर साल 2026 के पहले दिन यानी की गुरुवार की सुबह से ही तमाम प्रचलित मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। पटना जंक्शन के पास स्थित महावीर मंदिर के बाहर करीब 2 किलोमीटर की लंबी लाइन लगकर श्रद्धालु अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।