महनार: महनार में होली पर दो पक्षों में रोड़ेबाजी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के लाहौरी चक वार्ड संख्या 6 में होली पर्व के दौरान बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र महनार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घायलों की पहचान रामचंद्र साह के पुत्र विन्देश