टीकमगढ़: न्यू बस स्टैंड जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचा घायल
आंबेडकर रोड स्थित कलारी के पास एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिवम श्रीवास्तव, मूल निवासी बनारस एवं वर्तमान में टीकमगढ़ निवासी, किसी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। बताया गया है कि शिवम न्यू बस स्टैंड की ओर जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए।