बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में बेटी के घर आई महिला के साथ दामाद ने की मारपीट
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में बेटी के घर आई महिला के साथ दामाद ने जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।वहीं पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।