करछना: कनैला गांव के सामने एक प्लाट पर 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से फैली सनसनी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच में जुटी
नैनी कोतवाली थाना अंतर्गत कनैला गांव के सामने एक प्लाट पर बुधवार को 45 वर्षी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना होने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची, उपस्थित लोगों से मृतक युवक का पहचान करने का प्रयास किया। लेकिन किसी के द्वारा पहचान न किए जाने की दशा में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा।