घोड़ेडीह गांव में मंगलवार रात को चोरों ने धान व्यवसायी अभय राज केसरवानी के गोदाम का पीछे का दरवाजा तोड़कर 100 बोरी से अधिक धान चोरी कर लिया। सूचना होने पर भीरपुर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और विभिन्न पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुट गए है।