करछना: बस्तर गांव में मोबाइल फोन छीन कर भाग रहे बाइक सवार उचक्के को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा पीटाई के बाद पुलिस को सौंपा।
करछना थाना क्षेत्र के बस्तर गांव में बुधवार शाम 5 बजे के करीब उक्त गांव निवासी नीरज कुमार पुत्र संतोष कुशवाहा मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए मार्ग से गुजर रहा था। उसी दरमियान पीछे की ओर से आ रहा बाइक सवार उचक्का ने झपट्टा मारते हुए युवक का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। युवक की शोर शराबा सुनकर लोगों ने उचक्के को पड़कर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।