करछना: लवायन कला गांव में लाइट काटकर ट्रांसफार्मर से उपकरण निकालकर चोर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव में चोरों ने लाइट काटकर ट्रांसफार्मर के अंदर लगे विभिन्न उपकरण चोरी कर मौके से हुए फरार,स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों को मामले की दी गई सूचना, ग्रामीणों के मुताबिक इससे पूर्व भी चटकहना गांव में चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर के अंदर लगे उपकरणों को चोरी करने की घटना को दिया गया था अंजाम