बहराइच: जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने आलू और सरसों की फसलों में झुलसा एवं माहू कीट का समय पर निदान करने की किसानों से की अपील
शुक्रवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रियानंदा ने वर्तमान समय में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव एवं बदली छाई रहने के कारण आलू में झुलसा रोग तथा सरसों की फसलों में माहू कीट रोग से बचाव के लिए किसानों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इसके साथ ही किसानों से अपील की है कि आलू व सरसों की फसलों में झुलसा एवं माहू कीट का समय से निदान करें ताकि फसलों को बचाया जा सके।