बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
कलेक्ट्रेट सभागार मे शुक्रवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने निर्देश दिया है कि कर करेत्तर राजस्व वसूली से संबंधित विभागों के साथ प्रत्येक सप्ताह बैठक कर मानक के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए साथी निर्देश दिए गए हैं कि अभियान संचालित कर 3वर्ष से अधिक अवधि के लंबितवाद निस्तारित किए जायें।