घाटमपुर: सजेती में दो बाइकों की भिड़ंत, बाइक सवार युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ के पास दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिससे घटना में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है मौके पर पहुंची पुलिस घटना के जांच कर रही है।