हिलसा: हिलसा में पैसों के विवाद में बदमाशों ने नर्सिंग होम संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर
Hilsa, Nalanda | Jul 16, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के लहराडाक के समीप कछियावा रोड में बाइक सवार बदमाशों ने पैसों के लेनदेन के विवाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी नर्सिंग होम संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान थरथरी थाना क्षेत्र के सैयदबहरी गांव निवासी स्व: लखन प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर प्रसाद के रूप में की गई है।