शाजापुर। नगर के वजीरपुर स्थित गुरुद्वारा वजीरपुर में मातृ-पितृ पूजन दिवस श्रद्धा और भावनाओं के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर के अनेक माता-पिता एवं बच्चों ने भाग लिया।इस आयोजन का संचालन श्री योग वेदांत सेवा समिति शाजापुर द्वारा आसाराम बापू की प्रेरणा से किया गया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने माता-पिता का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया।