कप्तानगंज: बनकटा नहर में मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के पास से गुजरने वाली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तैरता हुआ मिला। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोग सुबह नहर के किनारे टहल रहे थे, तभी उन्होंने पानी में एक व्यक्ति का सिर ऊपर आता देखा। यह दृश्य देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस शव को लिया कब्जे में।