कप्तानगंज: कुसम्हा सुखवासी टोले के पास बड़ी नहर में मिला युवक का शव, गाँव में पसरा मातम, पुलिस कार्रवाई में जुटी
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा सुखवासी टोला के पास बड़ी नहर में एक युवक का शव बहता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रपुर अहीर टोली गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सोनू घर से कमाने की बात कहकर निकला था, लेकिन गुरुवार दोपहर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।