कहरा: सदर थाना के कहरा गांव में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव का है जहां विभिन्न तरह के बीमारियों से मानसिक रूप से परेशान महिला फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गया।