गढ़ी: बेमौसम बारिश ने गढ़ी क्षेत्र की फसलों को किया प्रभावित, किसान चिंतित
बांसवाड़ा जिले में मंगलवार रात को अचानक मौसम बदल गया जिसके बाद ज़िले के गढ़ी सहित कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ रात्रि हुई बारिश हुई। बुधवार सुबह 9बजे मिली जानकारी अनुसार इस बेमौसम बारीश ने गेहूं और मक्का की फसल को बुरी तरह प्रभावित किया है। वर्तमान में अधिकांश किसानों की फसल कटाई के अंतिम चरण में है या कटकर खेत में पड़ी है,ऐसे में अनाज भीगने से खराब हो सकता।