रजौन: बामदेव बाजार में मैट्रिक टॉपरों को कुलपति, एसडीपीओ व थानाध्यक्ष ने शील्ड-मेडल से किया सम्मानित
Rajaun, Banka | Apr 5, 2026 रविवार को रजौन प्रखंड अंतर्गत बामदेव बाजार में मां शारदे कोचिंग सेंटर के तत्वाधान में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर विवेकानंद सिंह ने कहा कि लगन से मंजिल मिलती है, पढाई का कोई शार्टकट नहीं होता है मेहनत व कडी मेहनत से सफलता मिलती है ।