बूंदी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से 26 अप्रैल को मतदान करने की अपील की
Bundi, Bundi | Apr 17, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी अक्षय गोदारा ने कहा कि मतदाता राष्ट्र के प्रति ज़िम्मेदारी पूर्वक निभाए, इसलिए बूंदी जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व मतदान दिवस 26 अप्रैल शुक्रवार को वोट जरूर करें । खासकर महिला, युवा एवं विशेषयोग्यजनों को सबसे आगे रहकर हाल हर हाल में वोट करके एक मिसाल स्थापित करनी है जो जिले के लिए एक नया कीर्तिमान बन जाए।