भोगांव: ग्राम मौजेपुर में मिशन समाधान के तहत जिलाधिकारी ने गांव में बैठकर भूमि विवाद सुलझाया, चकमार्ग कराया कब्जामुक्त
मैनपुरी में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन समाधान’ के तहत जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गांव में पहुंचकर भूमि विवाद का मौके पर ही समाधान कराया। करीब दो घंटे मौके पर रहकर जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी और राजस्व अभिलेखों की जांच कराई।