गुना नगर: शहर के बीचो-बीच भुजरिया तालाब के सौंदर्यकरण को लेकर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, विकास योजना बनाने के दिए आदेश
गुना शहर के बीचो-बीच स्थित भुजरिया तालाब के सौंदर्य करण समग्र विकास को लेकर 3 अप्रैल दोपहर को कलेक्टर केके कन्याल ने नगरीय प्रशासन राजस्व विभाग आर्किटेक्ट टीम के साथ निरीक्षण किया। तालाब में आउटर रोड वाकिंग ट्रेक किड्स जोन पार्किंग मार्केट आकर्षक टापू सेल्फी प्वाइंट वोटिंग आदि को लेकर नक्शा देखा, चर्चा की और विकास योजना तैयार करने आदेश दिए।