🚨 ऑपरेशन "VapeFreeVijayNagar" 🚨
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विजय नगर पुलिस ने ROP (Regular Observation Point) वाहन चेकिंग के दौरान सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित ई-सिगरेट (Vape) की अवैध खेप जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से IGET B40000 Disposable Vape के चार पैकेट, एक मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। इंदौर पुलिस का संदेश स्पष्ट है—नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आइए, नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का साथ दें।
#IndorePolice #VijayNagarPolice #VapeFreeVijayNagar #SayNoToVape SayNoToDrugs DrugFreeIndore ZeroTolerance SafeIndore
Indore, Indore | Aug 4, 2026