धमतरी: जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए टीम गठित
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं गैस एजेंसी के संचालकों की बैठक लेकर जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए निर्धारित की गई बुकिंग की समय सीमा, गैस कनेक्शन की आवश्यक सुरक्षा जांच एवं घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग रोकने के संबंध।