बांदा: विकास भवन पहुंचकर एक परिवार ने प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई, कुछ लोगों पर मारपीट और जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 27, 2025 बांदा के विकास भवन में शनिवार को कालिंजर क्षेत्र के बसराही गांव का रहने वाला एक परिवार पहुंचा। जहां पर इन्होंने अपने गांव के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा जमीन में कब्जा करने व मारपीट करने का आरोप लगाया और प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेकर पहुंचे गोरा ने बताया कि हम लोगों की जमीन में अखिलेश, संतोष व कल्लू कब्जा कर रहे हैं और आए दिन मारपीट करते हैं।