कोतवाली रोड पर घायल गौ माता की सींग का उपचार, प्राणी सेवा समूह ने की सेवा
बांदा। कोतवाली रोड, बांदा में घायल अवस्था में मिली गौ माता की सूचना पर प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट, बांदा की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा गौ माता की घायल सींग का आवश्यक उपचार किया गया।
संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सोनी ने बताया कि प्राणी सेवा समूह चैरिटेबल ट्रस्ट आप सभी बांदा वासियों के सहयोग से संचालित होता है। लोगों के सहयोग से संस्था लगातार घायल और बीमार पशुओं के उपचार एवं सेवा का कार्य कर रही है।
उन्होंने बांदा वासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग प्राणी सेवा समूह से जुड़ें और बेजुबान पशुओं की सेवा के इस अभियान में अपना सहयोग दें। समाज के सहयोग से ही इस सेवा कार्य को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
प्राणी सेवा समूह का संदेश — “प्राणी सेवा परमोधर्म।” #reels #reelsvideo
Banda, Banda | Sep 20, 2026